1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking news: पानी पुरी बेचकर कमाएं चालीस लाख रुपएं, जीएसटी विभाग ने भेजा नोटिस

Shocking news: पानी पुरी बेचकर कमाएं चालीस लाख रुपएं, जीएसटी विभाग ने भेजा नोटिस

पानी के बताशे या पानी पूरी खाने के दीवानों की कमी नहीं है, महिलाएं ही नहीं पुरुष भी इसे खाना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया में एक पोस्ट वायरल हो रही है जो यकीनन आपको हैरान कर देगी। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु के एक पानीपुरी बेचने वाले को 40 लाख रुपये की ऑनलाइन बिक्री के लिए जीएसटी विभाग का नोटिस मिला है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पानी के बताशे या पानी पूरी खाने के दीवानों की कमी नहीं है, महिलाएं ही नहीं पुरुष भी इसे खाना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया में पानीपुरी या पानी के बताशो से जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही है जो यकीनन आपको हैरान कर देगी। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु के एक पानीपुरी बेचने वाले को 40 लाख रुपये की ऑनलाइन बिक्री के लिए जीएसटी विभाग का नोटिस मिला है।

पढ़ें :- ऐसा झरना जिसका पानी नीचे गिरने के बजाय उल्टा बादलों में जाता है, क्या है प्रकृति के इस अनोखा नजारे का रहस्य

सिर्फ फोन पे और रेजरपे जैसे यूपीआई पेमेंट्स के जरिए पानी पुरी वाले ने चालीस लाख से अधिक की कमाई एक साल में कर ली। यह वायरल पोस्ट लोगो को हैरान कर रही है।

पढ़ें :- महिला को बार-बार प्रेग्नेंट होने की लत, गर्भवती न होने पर होती है बेचैनी: 18 बार बनी मां

वायरल पोस्ट में 2023-24 में यूपीआई के जरिए से 40,11,019 की कमाई की है। यह तमिलनाडु जीएसटी एक्ट और सेंट्रल जीएसटी एक्ट के तहत नोटिस भेजा गया है और शख्स को पूछताछ के लिए समन किया गया। इसमें पानी पुरी वेंडर को नोटिस का जिक्र है। हालंकि इस नोटिस की सत्यता की पुष्टि पर्दाफाश.कॉम नहीं करता है। यह खबर सोशल मीडिया में वायरल पोस्ट पर आधारित है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...