1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. इस कंपनी के टू-व्हीलर पर टूटे विदेशी ग्राहक, करीब 90 फीसदी बढ़ा एक्सपोर्ट, एक माह करीब 3 लाख यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री

इस कंपनी के टू-व्हीलर पर टूटे विदेशी ग्राहक, करीब 90 फीसदी बढ़ा एक्सपोर्ट, एक माह करीब 3 लाख यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) लगातार टू-व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में नए रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर बीते महीने यानी दिसंबर, 2024 में हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने करीब 3 लाख यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री कर डाली। बता दें कि बीते महीने हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp)  ने कुल 2,98,516 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) लगातार टू-व्हीलर सेगमेंट की बिक्री में नए रिकॉर्ड बना रही है। एक बार फिर बीते महीने यानी दिसंबर, 2024 में हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने करीब 3 लाख यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री कर डाली। बता दें कि बीते महीने हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp)  ने कुल 2,98,516 यूनिट मोटरसाइकिल की बिक्री की। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर बिक्री में 15.83 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं मोटरसाइकिल बिक्री के अलावा स्कूटर और एक्सपोर्ट के बारे में।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

30 फीसदी से ज्यादा घट गई स्कूटर की बिक्री

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने बीते महीने कुल 26,930 यूनिट स्कूटर की भी बिक्री की। हालांकि, इस दौरान हीरो के स्कूटर बिक्री में सालाना आधार पर 31.47 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। बता दें कि ठीक 1 साल पहले यानी दिसंबर, 2023 में हीरो ने कुल 39,294 यूनिट स्कूटर की बिक्री।

करीब 90 फीसदी बढ़ा एक्सपोर्ट

दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने टू-व्हीलर एक्सपोर्ट में कमाल कर दिया। बता दें कि बीते महीने हीरो मोटोकॉर्प ने कुल 33,576 यूनिट मोटरसाइकिल और स्कूटर का निर्यात किया। इस दौरान सालाना आधार पर हीरो मोटोकॉर्प का एक्सपोर्ट 89.78 पर्सेंट रहा।

पढ़ें :- Noel Tata :  नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...