1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral Video : DSP ने पुलिस स्टेशन में फरियादी महिला के साथ बाथरूम में की ‘गंदी हरकत’, जानें फिर क्या हुआ?

Viral Video : DSP ने पुलिस स्टेशन में फरियादी महिला के साथ बाथरूम में की ‘गंदी हरकत’, जानें फिर क्या हुआ?

Viral Video : कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी महिला का डिप्टी एसपी द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपित DSP का नाम बी रामचंद्रप्पा है जिसे शुक्रवार को सस्पेंड करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

Viral Video : कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी महिला का डिप्टी एसपी द्वारा यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपित DSP का नाम बी रामचंद्रप्पा है जिसे शुक्रवार को सस्पेंड करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। DSP ने यह हरकत अपने ऑफिस के बाथरूम में की। पुलिस अधिकारी की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला तुमकुरु जिले के मधुगिरी सब डिवीजन का है। शुक्रवार को यहाँ 35 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी किसी लड़की को बाथरूम में ले गया। यहाँ उसने पीड़िता के स्तनों को दबाकर मुख मैथुन करवाया। बाहर से छिप कर इस वीडियो को बनाया गया। पुलिस अधिकारी को शक हुआ तो उसने मुड़ कर पीछे देखा। तब तक वीडियो बनाने वाला भाग चुका था। कुछ ही देर में यह वीडियो वायरल हो गई।

वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई। आरोपित DSP उस मधुगिरी क्षेत्र में तैनात हैं जो कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर की विधानसभा क्षेत्र है। आनन-फानन में मामले की जाँच करवाई गई और डिप्टी एसपी को सस्पेंड कर दिया गया। बी रामचन्द्रप्पा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 68, 75 और 79 के तहत FIR दर्ज कर ली गई और शनिवार (4 दिसंबर) को उन्हें जेल भेज दिया गया।

आरोपित DSP के खिलाफ विभागीय जाँच भी खोल दी गई है। तुमकुरु जिले के पुलिस अधीक्षक आशोक केवी के मुताबिक जाँच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीया पीड़िता घटना के दिन जमीनी विवाद की शिकायत करने DSP रामचन्द्रप्पा के पास गई थी। तब DSP ने मदद के बदले उस से आपत्तिजनक डिमांड की थी। फिलहाल मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...