बारामूला। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के बारामूला जिले (Baramulla District) में सुरक्षाबलों (Security Forces) के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर जोन की पुलिस (Kashmir Zone Police) ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद तथा अन्य सामग्री बरामद हुई है। खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों द्वारा शुरू किए गए अभियान के बाद गुरुवार शाम मुठभेड़ शुरू हो गई थी।