Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. देखें किस क्रिकेटर को बताया जा रहा नीरज चोपड़ा, गोल्ड मेडलिस्ट से मिल रही शक्ल

देखें किस क्रिकेटर को बताया जा रहा नीरज चोपड़ा, गोल्ड मेडलिस्ट से मिल रही शक्ल

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। कल राजस्थान का एक खिलाड़ी बनबBपंजाब किंग्स के खिलाफ किए गए दमदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में तो हैं ही, साथ ही साथ उनके लुक्स की तुलना नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) से की जा रही है। टोक्यो ओलिंपिक खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले भाला फेंक खिलाड़ी और कल के मैच में राजस्थान को अंतिम ओवर में शानदार स्पैल(spall) 2 रन से मैच जिताने वाले कार्तिक त्यागी का चेहरा एक जैसा नजर आ रहा है।

पढ़ें :- Indian Women's Hockey Team : भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, सलीमा टेटे होंगी नई कप्तान

क्रिकेट फैंस ने भी यही दावा किया है। क्रिकेट फैंस ने कार्तिक त्यागी को नीरज चोपड़ा इसलिए बताया है, क्योंकि एक तो उनका चेहरा नीरज चोपड़ा(Neeraj) से मिलता है। दूसरा ये कि उनकी कद काठी नीरज चोपड़ा के समान है। तीसरा ये कि उनके इस समय ऐसे बाल हैं, जैसे टोक्यो ओलिंपिक(Tokyo)  में नीरज चोपड़ा था।

इतना ही नहीं, फैंस ने मजे-मजे में फोटोशाप (Photo shop) के जरिए कार्तिक त्यागी के हाथ में भाला भी पकड़ा दिया है। इसके अलावा कुछ लोग उनको शानदार प्रदर्शन की बधाई नीरज चोपड़ा कहकर दे रहे हैं। ऐसे ही कई ट्वीट (Twwit) इस समय वायरल हो रहे हैं।

पढ़ें :- मयंक यादव की चमक सकती है किस्मत; BCCI से जल्द मिलेगा बड़ा इनाम
Advertisement