Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Shocking news: दूल्हे का डांस देख, दुल्हन ने लौटाई बारात

Shocking news: दूल्हे का डांस देख, दुल्हन ने लौटाई बारात

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Shocking news:  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां दूल्हे का डांस देखकर दुल्हन ने बारात वापस लौटा दी। परिवार के समझाने पर भी दुल्हन ने एक न मानी और तुरंत शादी के लिए इंकार कर दिया।

पढ़ें :- तपती गर्मी से बेहोश हुए सुअर की जान बचाने के लिए मुंह से सांस देने लगी महिला, नजारा देख हैरान रह गए लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूल्हा शराब के नशे में धुत्त होकर डीजे पर खूब डांस कर रहा था। अपनी शादी में शराब पीकर आने पर दुल्हन नाराज हो गई। दुल्हन ने इस शादी को करने से मना कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूल्हे के साथ उसके पिता ने भी शराब पी रखी थी। जैसे ही दुल्हन को पता चला तो उसने सीधा शादी करने से इंकार कर दिया। दोनो पक्षों की ओर से काफी देर तक पंचायत का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के बैरंग ही लौंटना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरा का है। यहां सात दिसंबर को बृजेश कुमार की बेटी की बारात आयी थी। बारात के आने पर लड़की पक्ष के लोगों ने उनकी खूब जोरदार स्वागत किया।

शादी की रस्में शुरु हो गई थी। कुछ देर बाद जयमाला का कार्यक्रम होना था, लेकिन उससे पहले की दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने जा पहुंचा दूल्हा जोरदार डांस करने लगा। डांस देखकर दूल्हन ने शादी से मना कर दिया।

दूल्हे की जांच की गई तो पता चला कि उसने शराब पी रखी है। इतना ही नहीं दूल्हे के पिता ने भी शराब पी हुई थी। विवाद शुरु हो गया। दूसरी तरफ दूल्हन किसी भी हाल में शराबी दूल्हे से शादी करने को तैयार नहीं हुई और बारात को वापस लौटा दिया।

पढ़ें :- Birthday Special: हॉकर और चाय बेचने वाला बना यूपी की सियासत का सितारा, ऐसा रहा केशव प्रसाद मौर्य़ा का सफर
Advertisement