Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. VIDEO -पाकिस्तानी लड़की को भारतीय लड़के से हुआ प्यार, रोते-बिलखते बताया कैसा है हाल?

VIDEO -पाकिस्तानी लड़की को भारतीय लड़के से हुआ प्यार, रोते-बिलखते बताया कैसा है हाल?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के नजदीक होने के बावजूद रिश्तों में तल्खी बनी रहती है। ऐसा कोई मौका नहीं होता जब पाकिस्तान भारत की पीठ में छूरा भोंकने का काम न करता हो। इसी बीच इंटरनेट पर एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की रोते हुए दिख रही है। बता रही है कि उसे एक हिंदुस्तानी लड़के से प्यार हो गया है। वह लोगों से राय ले रही है कि अब वह क्या करे?

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, गाड़ी रोककर की गई अंधाधुन फायरिंग

पाकिस्तान की कंटेंट क्रिएटर आयमन साजिद ने वीडियो में बताया है कि उसे एक भारतीय लड़के से प्यार हो गया है। उसके वीडियो ने दुनिया भर में सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। हालांकि, वीडियो से यह नहीं पता चल पाया है कि आयमन को वाकई किसी हिंदुस्तानी लड़के से प्यार हो गया है या फिर उसने यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया है।

वायरल हुए वीडियो में, आयमन अपने घर की छत पर रोती हुई दिखाई दे रही है और स्पष्ट रूप से परेशान लग रही है। वीडियो के कैप्शन में, वह पूछ रही है कि “मुझे क्या करना चाहिए।” वीडियो में वह अपने सिर को अपने हाथों में पकड़े हुए, आंसू रोकने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है। कुछ देर में वह दीवार के सहारे झुककर जमीन पर गिर जाती है।

इस वीडियो को 11 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। हज़ारों सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोगों ने आयमन की स्थिति के लिए सहानुभूति व्यक्त की, जबकि अन्य ने इसे मजाक बताया है।

आयमन कौन है आयमन के सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है कि वह अक्सर फर्जी कहानियों से जुड़े ऐसे वीडियो बनाती रहती हैं। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो उनके कई अन्य वीडियो की तरह इसे भी फर्जी बता रहे हैं।

पढ़ें :- Panchkula Municipal Corporation Elections : कांग्रेस, बोली- भाजपा का असली मॉडल -वोट चोरी करो, जनादेश लूटो और लोकतंत्र को बंधक बनाओ
Advertisement