Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. व्हाट्सऐप पर भेजें अपने फोटो का स्टिकर, देखिए तरीका

व्हाट्सऐप पर भेजें अपने फोटो का स्टिकर, देखिए तरीका

By प्रिया सिंह 
Updated Date

आज कल व्हाट्सऐप हर कोई उपयोग में लाता है। व्हाट्सऐप के जरिए लोग एक दूसरे से बातें करते हैं। लेकिन अगर आप व्हाट्सऐप चला-चला कर बोर हो गए हैं वही रोज का स्टिकर इमोजी भेजते उब गए हैं तो आज हम आप को बताएंगे व्हाट्सऐप में अपनी खुद के फोटो के स्टिकर बनाकर भी अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। वहीं, व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को एडिट बटन का ऑप्शन दे सकता है, जिससे वे अपनी चैट को एडिट कर पाएंगे। अगर आप भी अपने फोटे के स्टिकर बनाना चाहते हैं, तो यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
अपने फोटो के स्टिकर बनाने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

पढ़ें :- Stomach Problems: अगर अक्सर आती रहती है पेट से गुड़गुड़ाने की आवाज, तो हो सकता है किसी बीमारी का संकेत

1- सर्व प्रथम व्हाट्सऐप वेब या व्हाट्सऐप फॉर डेस्कटॉप ओपन करें।
2- इसके बाद अपने कॉन्टेक्ट के चैट पर जाएं ।
3- फिर आप देखेंगे कि यहां अटैचमेंट का निशान पर क्लिक करने के बाद स्टिकर के ऑप्शन को चुनें।
स्टेप 4: स्टिकर का ऑप्शन चुनने पर फाइल एक्सप्लोरर खुल जाएगा। यहां से आप अपनी पसंद का कोई भी फोटो सेलेक्ट कर सकते हैं।

इस तरह से चैट करने पर आप को ज्यादा मजा आएगा।

Advertisement