बिजनौर। बिजनौर (Bijnor) में नांगलसोती के गांव सबलगढ़ के खादर क्षेत्र में रविवार को महिला का सिर कटा शव मिला है। डॉग स्क्वायड (Dog Squad) के साथ पुलिस टीम देर शाम तक महिला के सिर की तलाश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी नीरज कुमार जादौन (SP Neeraj Kumar Jadaun) ने घटनास्थल का मुआयना किया।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
नांगलसोती क्षेत्र (Nangalsoti Area) के गांव सबलपुर बितरा के खादर क्षेत्र में रविवार की सुबह एक महिला का सिर कटा शव पड़ा देखा गया। एसपी नीरज कुमार जादौन (SP Neeraj Kumar Jadaun) , सीओ देश दीपक सिंह (CO Desh Deepak Singh) , थानाध्यक्ष अशोक कुमार (Police Station Head Ashok Kumar) ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। आस-पास के क्षेत्र में महिला शव के सिर की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके से सबूत जुटाए।
थानाध्यक्ष के मुताबिक, महिला करीब 35 वर्ष की है। काले रंग का सूट सलवार और लाल रंग की जर्सी पहने हुए थी। महिला के बाएं हाथ में कंगन है और दाहिने हाथ पर ‘छोटे की औरत’ लिखा हुआ है।
थानों से जानकारी जुटा रही पुलिस
सीओ देश दीपक सिंह (CO Desh Deepak Singh) ने बताया कि महिला की पहचान के लिए प्रयास जारी है। आस-पास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के संबंध में सूचनाएं ली जा रही हैं। घटना के खुलासे के लिए टीम बनाई गई है।