Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sensex Closing Bell : आखिरी चरण की वोटिंग से पहले सेंसेक्स 617 अंक फिसला, निफ्टी 22500 के नीचे

Sensex Closing Bell : आखिरी चरण की वोटिंग से पहले सेंसेक्स 617 अंक फिसला, निफ्टी 22500 के नीचे

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के आखिरी चरण की वोटिंग से पहले शेयर बाजार (Stock Market) ने गोता लगा दिया है। गुरुवार को सेंसेक्स 617.30 (0.82%) अंकों की गिरावट के साथ 73,885.60 पर बंद हुआ ​है। दूसरी ओर, निफ्टी 216.05 (0.95%) अंक फिसलकर 22,488.65 पर बंद हुआ। वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इंट्राडे के दौरान सेंसेक्स 800 अंक तो निफ्टी 250 अंक फिसला

गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान सेंसेक्स 800 अंक (1%) फिसलते हुए दिन के सबसे निचले स्तर 73,668.73 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 250 अंकों (1%) की गिरावट के साथ दिनभर के सबसे निचले स्तर 22,459.15 पर पहुंच गया। गुरुवार को लगातार पांचवें दिन घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, घरेलू मुद्रा रुपया डॉलर के मुकाबले अपने तीन दिन की गिरावट के सिलसिले को थामते हुए बढ़त के साथ 83.3175 रुपये पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 83.4375 के स्तर बंद हुआ था।

बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.49 लाख करोड़ रुपये घटा

गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई (BSE) पर लिस्टेट सभी कंपनियों का मार्केट कैप 4.49 लाख करोड़ रुपये घटकर 4,10,71,639.09 करोड़ रुपये रह गया। बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण हेवीवेट शेयरों का फिसलना रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में जमकर मुनाफावसूली हुई। इससे बेंचमार्क इंडेक्स कमजोर पड़ गए।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

निवेशकों के बीच लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  के आखिरी चरण के मतदान और चार जून को आने वाले परिणाम के बीच भ्रम की स्थिति दिखी और वे बाजार पर कोई बड़ा दांव लगाने से बचते नजर आए। वैश्विक बाजारों में कमजोरी का असर भी भारतीय बाजार पर दिखा। बुधवार के सत्र में वॉल स्ट्रीट (Wall Street) के सभी तीन प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। जहां 30 411.32 अंक या 1.06% की गिरावट के साथ 38,441.50 पर बंद हुआ, वहीं S&P 500 39.09 अंक या 0.74% की गिरावट के साथ 5,266.95 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 99.30 अंक या 0.58% से अधिक गिरकर 16,920.60 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 1.30% गिर गया, हांगकांग का हैंग सेंग 1.34% फिसला जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.62% नीचे आया।

Advertisement