Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बंपर खरीदारी दिखी और बाजार नए ऑल टाइम हाई (New All-Time High) पर पहुंच गया है। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स बेंचमार्क (BSE Sensex Benchmark) पहली बार 72,720.96 के स्तर पर पहुंचा। वहीं निफ्टी (Nifty) भी पहली बार 21900 का लेवल पार कर 21,928.25 के स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान आईटी और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर (PSU Banking Sector) के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी और ये सेक्टर्स टॉप गेनर्स रहे।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
ये रहे निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स (BSE Sensex Index) 847.27 अंक या 1.18% की बढ़त के साथ 72,568.45 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty Index) 247.35 अंकों या 1.14% की बढ़त के साथ 21,894.55 के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की मजबूती के साथ 82.92 के स्तर पर बंद हुआ।