Sensex Closing Bell : घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) में मंथली एक्सपायरी और बजट से पहले मंगलवार को बड़ी मुनाफा वसूली दिखी और बेंचमार्क इंडेक्स (Benchmark Index) धड़ाम हो गए। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) मंगलवार की सुबह मजबूत शुरुआत बावजूद गिरकर लाल निशान पर बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) 1,053.10 अंकों यानी 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 70,370.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी (Nifty) 333.00 अंक या 1.54 फीसदी टूटकर 21,238.80 के स्तर पर बंद हुआ।
पढ़ें :- ‘विकसित यूपी@2047’ विजन के तहत विकास का रोडमैप तैयार, आत्मनिर्भर, समावेशी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी शहरों का विकास
मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान बाजार में बैंकिंग, मेटल, रियल्टी और मीडिया सेक्टर में जमकर बिकवाली देखी गई। एकमात्र फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी पर इससे बाजार मजबूती हासिल नहीं कर पाया और आखिरकार लाल निशान पर ही बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार की गिरावट के दौरान निवेशकों को करीब आठ लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।