Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sensex Opening Bell : शेयर बाजार में सेंसेक्स ने 75000 छुआ, निफ्टी 22700 के पार

Sensex Opening Bell : शेयर बाजार में सेंसेक्स ने 75000 छुआ, निफ्टी 22700 के पार

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स (Indian Benchmark Index) मंगलवार को नए हाई पर खुले। आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी के कारण अमेरिकी बाजार (US Market)  में कमजोर रुख के बावजूद भारतीय बाजार (Indian Market)  में हरियाली दिखी। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 75,000 अंक के साथ 75,124 के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी (Nifty) 50 ने 22,765 की नई ऊंचाई को छू लिया। दोनों सूचकांक 0.20% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

पढ़ें :- JPSC Exam Scam: परीक्षा में पास कराने के लिए 11 उम्मीदवारों से एक करोड़ की वसूली, 24 अभ्यर्थियों के नाम मिले

ऑटो और आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में उछाल

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स (Indian Benchmark Index)  मंगलवार को नए हाई पर खुले। आईटी (IT) और ऑटो सेक्टर (Auto Sector) में खरीदारी के कारण अमेरिकी बाजार (US Market) में कमजोर रुख के बावजूद भारतीय बाजार (Indian Market) में हरियाली दिखी। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पहली बार 75,000 अंक के साथ 75,124 के नए शिखर पर पहुंच गया, जबकि व्यापक निफ्टी 50 ने 22,765 की नई ऊंचाई को छू लिया। दोनों सूचकांक 0.20% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी का झुकाव बुल्स की ओर रहा। सुबह 9:20 बजे निफ्टी के 35 शेयर हरे निशान पर जबकि 15 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड के शेयर टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे। वहीं, डिवी लैबोरेटरीज, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर टॉप लूजर्स के रूप में कारोबार करते दिखे।

इन शेयरों पर रहा फोकस

पढ़ें :- UP IPS Transfer : संकल्प शर्मा को गौतमबुद्धनगर व संतोष मिश्रा को कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की सौंपी जिम्मेदारी

मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंफोसिस, एक्सिस बैंक और ग्लैंड फार्मा के शेयर फोकस में रहे। इंफोसिस के शेयर दो प्रतिशत तक चढ़े। इस बढ़त का कारण बैँक ऑफ अमेरिका की ओर से इसे न्यूट्रल से बाय कैटेगेरी में अपग्रेड करना रहा। मंगलवार के कारोबारी सेशन के दौरान इंफोसिस, एक्सिस बैंक और ग्लैंड फार्मा के शेयर फोकस में रहे। इंफोसिस के शेयर दो प्रतिशत तक चढ़े। इस बढ़त का कारण बैँक ऑफ अमेरिका की ओर से इसे न्यूट्रल से बाय कैटेगेरी में अपग्रेड करना रहा।

बेन कैपिटल की ओर से एक्सिस बैंक के शेयरों में ब्लॉक डील के जरिए 1.1% की हिस्सेदारी बेचे जाने की खबरों के बाद निजी बैंक के शेयर सपाट ढंग से कारोबार करते दिखे। वहीं निकोमैक मशीनरी और आरपी एडवाइजरी सर्विसेज की ओर से ब्लॉक डील के जरिए 4.4% की हिस्सेदारी बेचने की खबरों के बाद ग्लैंड फार्मा के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दिखी।

Advertisement