नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पर सदर विधायक राज बाबू उपाध्याय (BJP MLA Raj Babu Upadhyay) के खिलाफ वायरल एक वीडियो शेयर कर लिखा कि भाजपाई ही भाजपाई का सगा नहीं है, आपसी लूटपाट में ही सब एक-दूसरे की पोल खोल रहे हैं। भाजपाई विधायक वसूली एजेंट बन गये हैं। अगर इसमें ऊपरवालों की हिस्सेदारी नहीं होगी तो 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले तुरंत गिरफ़्तार होंगे।
पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी
उन्होंने कहा कि ये बात सिर्फ़ सुल्तानपुर के भाजपा विधायक की नहीं है, पूरे प्रदेश-देश का हाल यही है। भाजपाई भ्रष्टाचार का मकड़जाल सब जगह फैला हुआ है। श्री यादव ने कहा कि जब हर ठेकेदार ऐसी शर्तों पर काम करेगा, तो क्वॉलिटी तो गिरेगी, सड़क धंसेगी, पुल और टंकियां धराशायी होंगी, छतें टपकेंगी और लोगों के जीवन ख़तरे में पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुश्किल ये है कि ‘उधर’ किसी का हर कारोबारी के साथ खुला है साझा खाता, ‘इधर’ किसी को हाता नहीं भाता। भाजपा जाए तो तरक़्क़ी आए।
भाजपाई ही भाजपाई का सगा नहीं है, आपसी लूटपाट में ही सब एक-दूसरे की पोल खोल रहे हैं। भाजपाई विधायक वसूली एजेंट बन गये हैं। अगर इसमें ऊपरवालों की हिस्सेदारी नहीं होगी तो 25 लाख की रंगदारी वसूलनेवाले तुरंत गिरफ़्तार होंगे।
ये बात सिर्फ़ सुल्तानपुर के भाजपा विधायक की नहीं है, पूरे… pic.twitter.com/xDV4bC4S45
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 20, 2025
पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के सिद्धार्थ इन्फ्राहाइट प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर शशि सिंह ने स्थानीय विधायक राज बाबू उपाध्याय और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कंपनी ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें विधायक और उनके सहयोगियों पर धमकी, मारपीट और 25 लाख रुपये की उगाही के प्रयास का आरोप लगाया गया है।
कंपनी को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से वित्तीय वर्ष 2024-25 में विरसिंहपुर-पापरघाट शाहपुर हरवंशपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य सौंपा गया है। यह सड़क बाबा चौरासी आश्रम धाम तक जाती है और इसे 12 महीने में पूरा करना है।
शिकायत के अनुसार, विधायक राज बाबू उपाध्याय ने कंपनी के मैनेजर अनिल वर्मा को बुलाकर 25 लाख रुपये की मांग की। कंपनी द्वारा इनकार करने पर 16 अगस्त 2025 को विधायक ने निर्माण स्थल पर जाकर कर्मचारियों को धमकी दी। अगले दिन, 17 अगस्त को विधायक के सहयोगी भूपेंद्र पांडेय, सर्वेश मिश्रा, आलोक पांडेय, सीटू पांडेय और 10-15 अन्य लोग साइट पर पहुंचे। इन लोगों ने मैनेजर और कर्मचारियों के साथ मारपीट की, मैनेजर का मोबाइल फोन और 1.5 लाख रुपये नकद छीन लिए। भूपेंद्र पांडेय ने धमकी दी कि विधायक की मांगी गई रकम दिए बिना काम आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
पीएम नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार
पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी
घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी गई। कंपनी की डायरेक्टर ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही, उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ पीएम नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।