लखनऊ। अगर आप किसी भी बीमारी के इलाज के लिए 22 जनवरी को लखनऊ आने का मन बना रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। वरना यहां आकर आपको परेशान होना पड़ेगा। बता दें कि लखनऊ शहर (Lucknow City) के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान एसजीपीजीआई (SGPGI) में 22 जनवरी को नए मरीजों को ओपीडी (OPD ) में नहीं देखा जाएगा। सिर्फ जिन पुराने मरीजों ने पंजीकरण कराया है। उनको ही डॉक्टर ओपीडी (OPD ) में देखेंगे।
पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा
इसके अलावा खून के जो सैंपल लिए जाते हैं वो भी नहीं लिए जाएंगे। हालांकि इस दौरान एसजीपीजीआई (SGPGI) की इमरजेंसी खुली रहेगी। इसमें मरीज दिखा सकते हैं। यह फैसला 22 जनवरी को इसलिए लिया गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित (Declared Public Holiday) किया गया है। एसजीपीजीआई (SGPGI) की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित (Declared Public Holiday) किया गया है। ऐसे में एसजीपीजीआई (SGPGI) में 22 जनवरी दिन सोमवार को ओपीडी (OPD ) में नये पंजीकरण नहीं होंगे।
24 घंटे खुलेगी इमरजेंसी
एसजीपीजीआई (SGPGI) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जिन पुराने रोगियों को ओपीडी (OPD ) परामर्श के लिये पहले से ही तारीख दी गयी है, उन्हे ओपीडी में देखा जाएगा और जिन रोगियों की विभिन्न विभागों में जांचों की तारीख है, उनकी जांच भी होंगी। लैब 24 घंटे चलेगी। ओपीडी (OPD ) सैंपल कलेक्शन बंद रहेगा। इस दौरान आकस्मिक सेवाएं चालू रहेगी।
लखनऊ शहर के सरकारी अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
एसजीपीजीआई (SGPGI) के अलावा लखनऊ शहर (Lucknow City) के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में भी 22 जनवरी को किसी भी तरह की कोई ओपीडी (OPD ) नहीं होगी। सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही चलती रहेंगी। ऐसे में सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने की वजह से लखनऊ शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी (OPD ) 22 जनवरी को नहीं चलेंगी सिर्फ इमरजेंसी ही चलेगी।