बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद किंग खान शाहरुख खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई। शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो टाइट सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।
पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार
इस दौरान उनकी ज्यादा झलक तो देखने को नहीं मिली पर इसे देख साफ जाहिर है कि किंग खान की सुरक्षा में भी बदलाव किया गया है।
Shah Rukh Khan leaving Kolkata after 4 days
pic.twitter.com/5pDWdwGDtP — Riyaz (@RiyazSrkian) April 17, 2024
पढ़ें :- 83 की उम्र में भी ‘वर्क मशीन’ अमिताभ बच्चन, फिल्मों से लेकर KBC तक फुल ऑन एक्टिव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान क्रिकेट टूर्नामेंट के चलते अपनी क्रिकेट टीम का समर्थन करने के लिए चार दिनों के लिए कोलकाता में थे, उन्हे बुधवार देर रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के बाहर निकलते देखा गया।
Megastar SHAH RUKH KHAN spotted at Kolkata airport today, looking dashing as Always.
@iamsrk @KKRiders @SRKClubDelhi #ShahRukhKhan #KKR #Kolkataknightrider #KKRvsRR #IPL2024 #SRKClubDelhi pic.twitter.com/f0uXsrT3dz — Zahid Akhtar (@ZahidAk35965291) April 17, 2024
एक्टर शाहरुख खान के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। फैंस क्लब ने जिस वीडियो को शेयर किया है उसमें शाहरुख खान को बुधवार देर रात कोलकाता से मुंबई के लिए रवाना होते समय आर्म गार्ड, पुलिस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट में जाते देखा गया।
पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”
जैसा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही शाहरुख खान टर्मिनल में पहुंचे, वैसे ही आर्म गार्ड, पुलिस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी उन्हे घेर लेते है। हाई सिक्योरिटी के बीच फैंस स्टार की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के बाहर इकट्टा हुए। जिन्होंने अंदर जाने से पहले हाथ हिलाकर उनका अभिनंदन किया।