Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra : रसोई में इन वस्तुओं का फर्श पर गिरना माना जाता है अशुभ, जीवन में परेशानियां आ सकती हैं

Shakun Shastra : रसोई में इन वस्तुओं का फर्श पर गिरना माना जाता है अशुभ, जीवन में परेशानियां आ सकती हैं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : घर में रसोई को पवित्र स्थान माना जाता है। इस पवित्र स्थान पर सभी ग्रहों से संबंधित वस्तुओं को रखा जाता है। रसोईघर संतुलन का स्वभाव सिखाता है। जीवन में रचनात्मकता का भी पाठ पढ़ता है। रसोई की वस्तुओं का नवग्रहों से संबंधित देवताओं का संबंध होता है।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, नमक शुक्र और चंद्र ग्रह से संबंधित वस्तुओं से होता है।  अगर आपके हाथ से अक्सर नमक गिरता रहता है तो, ये कुंडली में चंद्र और शुक्र ग्रह की दुर्बल स्थिति की तरफ इशारा करता है। जहां शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव की वजह से आपकी शादीशुदा जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। वहीं चंद्रमा के कमजोर होने से आपको सांस से जुड़ी दिक्कतें पैदा  हो सकती हैं।
हाथ से तेल गिरना शुभ नहीं माना जाता है।

अगर दूध उबालते समय बर्तन से बाहर गिर जाता है। या फिर आपके हाथ से दूध का बर्तन गिर जाता है। तो, इसे  शुभ शुभ शकुन नहीं माना जाता है। माना जाता है कि चंद्र ग्रह का संबंध दूध से होता है और अगर आपके हाथ से बार-बार ये गलती होती है तो, ये किसी पैसों से जुड़ी समस्या की ओर इशारा  करता है।

Advertisement