Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra: सावन मास में असहाय वंचितों को दान देने का अनंत गुना फल प्राप्त होता है, जानिए इस मास में करने वाले शुभ कार्य

Shakun Shastra: सावन मास में असहाय वंचितों को दान देने का अनंत गुना फल प्राप्त होता है, जानिए इस मास में करने वाले शुभ कार्य

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra: सवान के महीने धरती का सौन्दर्य बढ़ जाता है। ऐसा लगता है कि इस माह में धरती श्रृंगार करती है। हर तरफ हरियाली ही दिखती है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए बहुत ही पावन माना जाता है। सावन के महीने में वर्षा होती रहती है। शिव भक्ति के लिए मौसम बहुत अनुकूल होता है।  सावन मास शिव जी को समर्पित है। शिवमास सावन में शुभ कार्य करने से महादेव का आर्शिवाद प्राप्त होता है। सावन मास में भगवान शिव के साथ शनिदेव की पूजा करने से कई समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही इस दिन उपवास और पीपल के कुछ उपाय करने से शनि समेत दूसरे अशुभ ग्रहों के प्रभाव को दूर किया जा सकता है। आइये जानते है सावन मास में कौन से शुभ कार्य करने चाहिए।

पढ़ें :- Vastu Tips : पीपल के पत्ते चमका सकते है किस्मत , करें ये उपाय

1.यदि इस महीने में आपको स्वप्न में भगवान शिव दिखे तो मान लीजिए कि आप पर उनकी विशेष कृपा हुई है। यह जीवन में आपको जमकर तरक्की और पैसा दिलाने वाला है।
2.ऐसे सपनों को देखने के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाना शुरू कर दें।
3.सावन महीने में सपने में सांप का दिखना बहुत शुभ होता है। यदि नाग-नागिन का जोड़ा दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। इसके साथ ही आपका विवाहित जीवन  बेहद खूबसूरत होने जा रहा है।
4.सावन मास में रुद्राभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस मास में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से मनोकामना पूर्ण होती है।
5.सावन मास में असहाय और वंचितों को दान देने का अनंत गुना फल प्राप्त होता है।

Advertisement