Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shakun Shastra: घर में जाले लगना माना जाता है जंजाल , होते हैं ये बडे़ नुकसान

Shakun Shastra: घर में जाले लगना माना जाता है जंजाल , होते हैं ये बडे़ नुकसान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shakun Shastra : घर में साफ सफाई का बहुत महत्व है। घर में छोटे छोटे कीट पंतगें और जन्तुओं के कारण गंदगी बन जाती है। मकड़ी के जाले से दीवारों की शोभा बिगड़ जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मकड़ी के जाले को बहुत अशुभ माना जाता है। आईये जानते घर में कीट पतगों को लेकर क्या शकुन अपशकुन माने जाते है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

किसी के घर में मकड़ी दिखाई दे तो कुछ लोग इसे अशुभ मानते हैं और कुछ लोग शुभ। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मकड़ी का जाला दरिद्रता की निशानी होता है. ऐसे में जाले को तुरंत साफ करना बेहद जरूरी होता है।. हालांकि मकड़ी खुद जहरीला जीव होता है, जिसके कारण घर में बीमारियां पनप सकती है। मकड़ी का जाला घर में रहने वाले लोगों के मन को निराश करते हैं साथ ही इससे डिप्रेशन की समस्या और नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

ऐसा माना जाता है कि पितर छिपकली के रूप में दिखाई देते हैं और अपना आशीर्वाद देने आते हैं। लेकिन अगर आप नए घर में प्रवेश कर रहे हैं और आपको छिपकली मरी हुई दिखे या मिट्टी में दबी हुई दिखे तो यह अशुभ संकेत देता है। यह इस बात की और संकेत करता है कि गृह स्वामी को बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए
Advertisement