Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shameful Incident : बाराबंकी में 16 साल के किशोर ने घर में घुसकर नेत्रहीन युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Shameful Incident : बाराबंकी में 16 साल के किशोर ने घर में घुसकर नेत्रहीन युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By santosh singh 
Updated Date

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले की फतेहपुर कोतवाली (Fatehpur Kotwali) क्षेत्र के एक गांव में 20 साल की नेत्रहीन युवती (Blind Girl) के साथ पड़ोस में रहने वाले 16 साल के किशोर ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार की शाम की है। मामला शनिवार शाम जानकारी में आने के बाद पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी किशोर को पकड़कर बाल अपचारी (Juvenile offender) के रूप में संरक्षण में लेकर कार्रवाई शुरू की है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर के सभी लोग बाहर थे। इस दौरान किशोर घर में घुसा और बेटी से छेड़छाड़ करते हुए बंधक बनाकर दुष्कर्म करने लगा। नेत्रहीन होने के कारण युवती ने उससे बचने की कोशिश की और चिल्लाने लगी।

शोरगुल सुनकर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए और किशोर को पकड़ लिया। फतेहपुर के कोतवाल डीके सिंह (Kotwal DK Singh) ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को संरक्षण में लेकर कार्रवाई की जा रही है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Advertisement