Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani Jayanti 2022 : शनि जयंती के शनि महाराज को चढ़ाएं नीले पुष्प,इन मंत्रों से करें पूजा

Shani Jayanti 2022 : शनि जयंती के शनि महाराज को चढ़ाएं नीले पुष्प,इन मंत्रों से करें पूजा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani Jayanti 2022: न्याय के देवता शनि महाराज की पूजा लोग विधि विधान से करते है। शनि महाराज के बारे पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है कि ये पाई पाई का हिसाब करते है और अत्याचारियों को सजा देते है। कुंडली में शनि महाराज के  हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए इनकी विशेष पूजा करते हैं। शनि महाराज भगवान सूर्य के पुत्र है और इनकी माता का नाम छाया है। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती 30 मई 2022 को मनाई जाएगी। भक्तगण शनि जयंती के इस दिन पूजा करने लिए भगवान को कुमकुम, काजल, अबीर, नीले व काले फूल चढ़ाते है। आइये जानते है शनि जयंती  के शुभ मुहूर्त के बारे में।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

शनि जयंती शुभ मुहूर्त
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 29 मई 2022 को 14.54 मिनट पर शुरू
अमावस्या तिथि समाप्त – 30 मई 2022 को 16.59 मिनट पर होगा
पंचांग के अनुसार इस बार शनि जयंती 30 मई 2022 दिन सोमवार को है

1.शनि जयंती पर शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव के मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: का जाप करना बहुत ही फलदायी होता है।
2.शनि जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही शाम के समय दीपक जलाएं।
3.शनिदेव की शांति के लिए नियमित रूप से महामृत्युंजय मंत्र या ऊँ नम: शिवाय का जाप शनि के कुप्रभावों से मुक्ति प्रदान करता है।

Advertisement