Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani Margi : न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में होंगे मार्गी, इन राशियों को मिलेगा शुभ परिणाम

Shani Margi : न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में होंगे मार्गी, इन राशियों को मिलेगा शुभ परिणाम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani Margi :  शनिदेव देव को न्याय का देवता कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,शनिदेव व्यक्ति के कर्मों का हिसाब करते है और उसे दण्ड देते है। शनिदेव की चाल बदलने वाली है। शनि देव मार्गी होने वाले हैं। जब शनि देव अपनी सीधी चाल यानी मार्गी अवस्था में आते हैं, तो उनके अशुभ प्रभावों में कमी आती है और लोगों को अपनी कड़ी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं।

पढ़ें :- Surya Gochar 2026 : सूर्य देव का आज होगा चित्रा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनिदेव मीन राशि में मार्गी (सीधी चाल) होने जा रहे हैं। इससे पहले वे 27 जुलाई 2026 को इसी राशि में वक्री (उल्टी चाल) हुए थे। करीब 30 साल बाद मीन राशि में शनि की यह सीधी चाल शुरू होगी, जो 3 जून 2027 तक यानी लगभग 7 महीने रहेगी। न्याय के देवता शनिदेव के मार्गी होने से कई राशियों के अटके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क
आर्थिक स्थिती पहले से अच्छी होगी। निवेश का भी बेहतरीन लाभ मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपको कई अवसर मिल सकते हैं और सफलता भी प्राप्त होगी। साथ ही अगर आपका कोई सपना अधूरा रह रहा है तो वो भी पूरा हो सकता है।

सिंह राशि
नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैंं जिसे आप निभाने में सफल रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को जॉब के नए ऑफर भी मिल सकते हैं। अगर आपका कोई काम अटका हुआ है तो उसमें गति आ सकती है।

मकर राशि
शनि के मार्गी होने से मकर राशि के जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी की खोज कर रहे लोगों को कहीं से मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकताा है। बिजनेस कर रहे लोगों को नई डील मिलेंगी जिसमें मुनाफा होगा।

पढ़ें :- Shukra Ast 2026 : सुख-समृद्धि के देवता शुक्र 23 सितंबर से अस्त हो रहे हैं, शुभ कार्य रूक जाते हैं
Advertisement