Shani Shukra Surya Yuti 2026 : ग्रह गोचर के दृष्टिकोण से फरवरी और मार्च 2026 में ग्रहों की स्थिति बड़ा बदलाव लेकर आ रही है। द्रिक पंचांग के अनुसार, मार्च में ग्रहों के गोचर में परिवर्तन नजर आएगा। 2 मार्च को शुक्र और 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां शनि पहले से स्थित हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ऐसा संयोग कई दशकों बाद बन रहा है। इसके अलावा सूर्य और शुक्र की युति से शुक्र आदित्य योग भी बनेगा। यह स्थिति 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगी। उन्हें करियर में उन्नति मिलेगी और धन भी बढ़ेगा। यह समय कुछ राशियों के लिए स्थिरता और उन्नति लाएगा, जबकि कुछ को धैर्य और समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं वे राशियां, जिनके लिए यह समय खास साबित हो सकता है।
पढ़ें :- Chardham Yatra Registration 2026 : चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कहां और कैसे होगा पंजीकरण?
वृषभ राशि
मार्च में बन रही यह युति वृषभ राशि वालों के करियर और आर्थिक मामलों के लिए विशेष शुभ है। बड़ा पद मिलेगा, नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। साथ ही सम्मान बढ़ेगा। इनकम में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं कारोबारी जातकों के व्यापार का विस्तार होगा। परिवार में खुशहाली रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई पहचान मिलेगी। हालांकि काम का बोझ बढ़ेगा। पारिवारिक रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक लाभ होने के योग हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों को मार्च में हर कदम पर भाग्य का साथ मिलता नजर आएगा। शिक्षा, करियर और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कर्ज, आर्थिक समस्याएं दूर होने से बड़ी राहत मिलेगी। परिवार भी सहयोग करेगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों को मार्च का महीना कई समस्याओं से मुक्ति दे सकता है। धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी मिल सकती है। हालांकि निजी जीवन में कुछ तनाव रह सकता है।