नई दिल्ली। केरल की हॉट सीट तिरुवनंतपुरम के नतीजे आ गए हैं। तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट (Thiruvananthapuram Lok Sabha seat) से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर (Congress candidate Shashi Tharoor) ने लगातार चौथी जीत हासिल की है। उन्होंने इस सीट से कड़े मुकाबले में मोदी सरकार के मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Modi government minister Rajiv Chandrashekhar) को हराया।
पढ़ें :- हरदीप सिंह पुरी और Epstein का क्या रिश्ता है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूछा सवाल
शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने जीत के बाद कहा कि भाजपा को बहुत मजबूत संदेश मिला है कि केरल में सांप्रदायिक कैंपेन नहीं चलेगी। मैं पूरे भारत में कैंपेन के दौरान जमीनी स्तर पर जो देखा था, मैंने पहले ही कहा था कि एग्जिट पोल उसके अनुरूप नहीं हैं। कैंपेन के दौरान हमने जो देखा था उसी के आस-पास नतीजे आज हमें मिल रहे हैं।