Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शशि थरूर का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, चतुर और सिद्धांतहीन राजनीति करने वाले नेता बताया

शशि थरूर का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, चतुर और सिद्धांतहीन राजनीति करने वाले नेता बताया

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नौवीं बार सीएम बनने की तैयारी में लगे नीतीश आलोचकों के निशाने पर भी हैं। जदयू (JDU) नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर राजनीतिक शुचिता और नैतिकता को ताक पर रखने का आरोप लग रहा है।

पढ़ें :- बिना टिकट कार्रवाई का डर दिखाकर TTE ने चलती ट्रेन में मेरे साथ रेप किया, बोली- सीट के बहाने केबिन में ले गया, गोरखपुर में लड़की ने दर्ज कराई FIR

उन्होंने महागठबंधन (राजद-कांग्रेस-जदयू समेत कुछ अन्य पार्टियां) की सरकार से इस्तीफा देने के बाद भाजपा (BJP) का दामन थामा है। नीतीश के एक बार फिर सीएम बनने की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने नीतीश और बिहार की सियासत पर कटाक्ष किया है। उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को चतुर और सिद्धांतहीन राजनीति करने वाला नेता करार दिया। कांग्रेस नेता ने अपने सोशल मीड‍िया अकाउंट ‘एक्‍स’ पर बि‍हार के मौजूदा राजनीत‍िक संकट को जोड़ते हुए साल 2017 की एक पोस्‍ट भी शेयर कि‍या है।

पढ़ें :- Operation Sindoor : ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ, बोले- किराना हिल्स पर स्ट्राइक से पस्त हुआ पाक, उनके पास हैं कई सबूत

शशि थरूर ने 2017 की पोस्‍ट शेयर की जोक‍ि उस वक्‍त की गई थी जब नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ब‍िहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के साथ क‍िए गए महागठबंधन से अलग हो गए थे। इसके बाद वह लंबे समय तक बीजेपी (BJP) के साथ राजनीत‍िक शत्रुता रखने के बाद उनके पास वापस लौट गए थे। कांग्रेस नेता ने वर्तमान घटनाक्रम को जोड़ते हुए अपने 27 जुलाई, 2017 के ट्वीट को शेयर क‍िया। कांग्रेस नेता ने पुराने ट्वीट में उस समय प्रयोग क‍िए गए अमेर‍िकी शब्‍द ‘स्नोलीगोस्टर’ (Snollygoster) का ज‍िक्र करते हुए कहा क‍ि ल‍िखा क‍ि यह मालूम नहीं था कि यह एक और दिन का शब्द भी होगा।

साल 2017 में इस शब्‍द का प्रयोग करने के बाद उन्‍होंने 2019 में इसका इस्‍तेमाल कि‍या था। उस वक्‍त जब देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और बीजेपी (BJP) के नेतृत्‍व वाली सरकार का समर्थन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजीत पवार ने क‍िया था।

रंग बदलने वाले ग‍िरग‍िट की वीड‍ियो भी की थी शेयर 

थरूर ने नवंबर 2022 में भी एक वीड‍ियो पोस्‍ट की थी ज‍िसमें रंग बदलने वाले ग‍िरग‍िट को खंभे पर चढ़ते द‍िखाया था।  यह उन राजनेताओं पर कटाक्ष करने को लेकर क‍िया था जोक‍ि अक्‍सर राजनीत‍िक उछल कूद करते रहते हैं। यह ‘स्नोलीगोस्टर’ (Snollygoster) शब्‍द उस समय भी इस्तेमाल किया था। इस तरह की पोस्‍ट उन्‍होंने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) और गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Assembly Elections) के मद्देनजर एक से दूसरा पाला बदलने वालों पर न‍िशाना साधने के पर‍िप्रेक्ष्‍य में क‍िया गया था।

पढ़ें :- मायावती, बोलीं- 'हाथी की मस्त चाल' चलते हुए चुनाव तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता, बीएसपी अकेले लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव
Advertisement