Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sherlin Chopra ने फाइनेंसर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

Sherlin Chopra ने फाइनेंसर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (Sherlin Chopra) अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती है। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ हुई है, जिसके चलते शर्लिन (Sherlin Chopra) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पढ़ें :- Cannes 2024: फैशन इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने खुद 1 महीने में स्ट्रेच किया गाउन, जाने यूपी से कान्स तक का कैसा रहा सफ़र

आपको बता दें, शर्लिन चोपड़ा (Sherlin Chopra) ने एक फाइनेंसर के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन (Juhu Police Station) में मामला दर्ज करवाया है। एक्ट्रेस ने फाइनेंसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़खानी की।

जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो फाइनेंसर उनके साथ गाली गलौज करने लगा। इसके अलावा एक्ट्रेस ने शिकायत में ये भी लिखवाया है कि उस सख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।


शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जुहू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354, 506,509 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें बीते दिनों शर्लिन और राखी सावंत के बीच भी काफी कहा-सुनी देखने को मिली थी।

दोनों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए थे। हालांकि बाद में दोनों को साथ भी देखा गया था। इसके अलावा शर्लिन ने फिल्ममेकर साजिद खान और राज कुंद्रा को लेकर भी कई बयान दिए थे।

Advertisement