टोक्यो: जापान (Japan) की सत्तारूढ़ पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा (Shigeru Ishiba) को नेता चुना,जिससे उनका अगले हफ्ते प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। मंगलवार को फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) और उनके कैबिनेट मंत्री इस्तीफा देंगे। संसदीय मतदान में औपचारिक रूप से निर्वाचित होने के बाद इशिबा नए मंत्रिमंडल का गठन करेंगे।
पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
इशिबा रक्षा नीति विशेषज्ञ माने जाते हैं। वह ताइवान के लोकतंत्र के समर्थक हैं। इशिबा ने आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाची को हराया है, जो एक कट्टर रूढ़िवादी मानी जाती हैं। इस दौड़ में दो महिलाओं सहित रिकार्ड नौ लोग शामिल थे।