लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा (Shiva Sharma) की हत्या में वॉन्टेड मॉडल श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey) 5 दिन बाद भी यूपी पुलिस (UP Police) की गिरफ्त से दूर है। इसी बीच दोनों की वायरल चैट में श्रद्धा ने शिवा से कहा था कि तुम्हारे साथ बुरा ही होगा।
पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव
इधर, पुलिस ने श्रद्धा की तलाश तेज कर दी है। उसकी लोकेशन नेपाल में मिली है। पुलिस की एक टीम वहां रवाना कर दी गई है। अब तक जांच में पता चला है कि श्रद्धा 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले लखनऊ के सबसे बड़े डांडिया फेस्ट में VVIP गेस्ट बनाई गई थी। जांच के दौरान ये भी पता चला कि श्रद्धा अपना ब्लैकमेलिंग का टारगेट पूरा करने के बाद मोबाइल नंबर बदल लेती थी। अब तक चार नंबर बदल चुकी थी। वहीं, शिवा के परिवार का आरोप है कि रसूख के चलते आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
शिवा की मां रंजना ने कहा कि सबसे पहले आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके बिना उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। हम पुलिस के लगातार संपर्क में हैं। जांच में सहयोग कर रहे हैं। इससे पहले, मंगलवार को श्रद्धा दुबे (Shraddha Dubey), बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश पर 25-25 हजार का इनाम रखा गया था।
स्नैपचैट पर श्रद्धा ने शिवा से कहा- ‘दिल से बद्दुआ’; हू-ब-हू पढ़िए
पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के अंडरवर्ल्ड और हिस्ट्रीशीटरों से कनेक्शन का खुलासा, नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम
श्रद्धा: सीरियसली, दिल से बद्दुआ है तुम्हारे लिए। जैसे तुमने मेरा इस्तेमाल करके अपना व्यवहार बदल दिया न… वैसे ही तुम्हारे साथ कुछ ऐसा हो कि किसी का इस्तेमाल करने लायक न रह जाओ। पहले तो कॉल कर-करके पीछे पड़े रहते थे। अब क्या हो गया, कैंसर हो गया क्या तुम्हें या कि मरने वाले हो?
शिवा: यार, कोई व्यवहार चेंज नहीं हुआ है और न तो प्यार कम हुआ है।
श्रद्धा: देखना शिवा, जितना मैं इरिटेट (चिड़चिड़ी) हो रही हूं न…
शिवा: बस कुछ मेरे साथ प्रॉब्लम चल रही है।
श्रद्धा: सच में कुछ बुरा ही होगा तुम्हारे साथ।
पढ़ें :- योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का किया तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, देखें किसको कहां मिली तैनाती?
शिवा : बस कुछ मेरे साथ प्रॉब्लम चल रही है।
श्रद्धा: क्या प्रॉब्लम चल रही है?
यहीं ये चैट खत्म हो जाती है।
रुपईडीहा में मिली श्रद्धा की कार, नेपाल भागने की पुष्टि
श्रद्धा की कार बहराइच के रुपईडीहा में मिली है। सूत्र बताते हैं कि श्रद्धा अपने पुराने दोस्त आमिर के साथ नेपाल भाग गई है। उसे आमिर ने नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया। आमिर केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर से श्रद्धा और उसकी बहन रश्मि को स्विफ्ट कार से लेकर निकला था। रास्ते में कहीं आमिर की कार छोड़ श्रद्धा की कार ली थी। दोनों को बहराइच के रूपईडीहा में छोड़ा। यह जगह नेपाल बॉर्डर पर है। आखिरकार, श्रद्धा की कार स्कॉर्पियो एन 14 अक्टूबर को रुपईडीहा में लावारिस हालत में मिल गई।