Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बदायूं में मतदान से पहले शिवपाल यादव का यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप, थानाध्यक्ष सपा समर्थकों के घर पर लगातार दे रहे हैं दबिश

बदायूं में मतदान से पहले शिवपाल यादव का यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप, थानाध्यक्ष सपा समर्थकों के घर पर लगातार दे रहे हैं दबिश

By santosh singh 
Updated Date

बदायूं। बदायूं लोकसभा सीट (Badaun Lok Sabha Seat) पर मतदान से पहले रविवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (SP National General Secretary Shivpal Singh Yadav) ने पुलिस पर सपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि थानेदार चुनाव को प्रभावित करने के लिए सपा समर्थकों के घरों पर छापेमारी की जा रही है।

पढ़ें :- Eid ul-Adha : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी बकरीद की बधाई

इसके अलावा कई के घरों में पुलिस ने तोड़फोड़ की है। यहां तक 40 कार्यकर्ताओं को बेवजह थाने उठाकर ले गई। जब जानकारी करने के लिए कॉल की गई तो थानेदारों के सीयूजी नंबर बंद थे। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों, प्रत्याशी का एसओ कॉल नहीं उठाएंगे तो क्या होगा? रात दो बजे एसएसपी (SSP) की कॉल रिसीव हुई।

पढ़ें :- बकरीद पर मुस्लिम संगठन ने की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, बोले- गौकशी करने वालों को हो फांसी

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (SP National General Secretary Shivpal Singh Yadav)  रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम मनोज कुमार (District Election Officer/ DM Manoj Kumar) से मिलकर यह शिकायत की है। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में पूरी जानकारी दी। शिवपाल ने कहा कि जिले में पुलिस, सरकार के दबाव में काम कर रही है। यही वजह है कि शहर कोतवाली, थाना मूसाझाग, बिनावर, कुंवरगांव, रजपुरा, सहसवान, वजीरगंज के थानाध्यक्ष लगातार सपा समर्थकों के घर दबिश दे रहे हैं।

सपा नेता ने पुलिस पर लोगों को धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस कह रही है कि वे बूथ पर नहीं जाओंगे, वोट नहीं डालोगे, एजेंट नहीं बनोगे। यहां तक कि मूसाझाग थाना क्षेत्र में 31 लोगों का धारा 151 में चालान तक कर दिया गया है। शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav)  ने कहा कि पहले भी शिकायत की गई है। दिल्ली और लखनऊ में सपा का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग (Election Commission) से इसकी शिकायत करेगा। कोई हल नहीं निकलेगा तो आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

सियासी वार भी किया

शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि सरकार के दबाव में यह काम हो रहा है, क्योंकि भाजपा का जनाधार खिसक चुका है। भाजपा साफ होने जा रही है। हम गड़बड़ी नहीं होंने देंगे। परेशानी जरूर होगी, थाने जाना पड़ा तो जाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी (Uttarakhand Chief Minister Pushkar Dhami) पर कहा कि आएंगे चले जाएंगे। अपने प्रदेशों में कुछ कर नहीं पा रहे हैं। कोई इनकी सुन नहीं रहा है। कहा कि इनकी सब बड़ी-बड़ी बैठकें फ्लॉप हो रही हैं।

पढ़ें :- दारोगा लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी 15 जून से करा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, 17 जून को रिजर्व तिथि रखी
Advertisement