Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भगवा रंग में रंगे शिवपाल यादव , इस कदम से बीजेपी में जानें का मिला बड़ा संकेत

भगवा रंग में रंगे शिवपाल यादव , इस कदम से बीजेपी में जानें का मिला बड़ा संकेत

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधासभा चुनाव होने के बाद प्रदेश में अब भी सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सत्ता में एक बार फिर से भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ वापसी कर ली है। वहीं अब प्र​गतिशील पार्टी के नेता शिवपाल यादव का भाजपा में शामिल होने के अटकलें काफी तेज हो गई है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

बता दें कि अखिलेश यादव व चाचा शिवपाल यादव में कई सालों से मनमुटाव चल रहा था लेकिन साल 2022 के विधानसभा चुनाव में ये मनमुटाव खत्म होता नजर आ रही था। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद एक बार फिर से परिवार में विवाद देखने को मिल रही है। ऐसे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि शिवपाल यादव भाजपा मे शामिल हो सकते हैं।

जबकि वहीं शिवपाल यादव हाल ही में गृह मंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा के कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात किए। यही नही वे प्रधानमंत्री, गृह मंत्री को ट्वीटर पर फालों भी किए।

वहीं शिवपाल यादव ने अपने ट्वीटर एकांउट पर एक ट्वीट किया है जिसमें वह लिखे है कि, प्रातकाल उठि कै रघुनाथा। मातु पिता गुरु नावहिं माथा॥ आयसु मागि करहिं पुर काजा। देखि चरित हरषइ मन राजा॥ भगवान राम का चरित्र ‘परिवार, संस्कार और राष्ट्र’ निर्माण की सर्वोत्तम पाठशाला है। चैत्र नवरात्रि आस्था के साथ ही प्रभु राम के आदर्श से जुड़ने व उसे गुनने का भी क्षण है।

जिसके बाद से प्रदेश में यह कयास लगाया जा रहा है कि वह भगवा रंग में रंग चुके है और जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव बोले-प्रधानमंत्री महंगाई का 'म' और बेरोजगारी का 'ब' नहीं बोल रहे
Advertisement