भोपाल। देश में जातिगत गणना को लेकर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने सवाल किया कि राहुल जी, इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने जातिगत जनगणना क्यों नहीं कराई। आज श्रेय के लिए आप उछल-कूद कर रहे हो पर पहले जवाब देना होगा। चौहान ने कहा झूठ बोलना और भ्रम फैलाना कांग्रेस के डीएनए में ही शामिल है।
पढ़ें :- Melody Toffee Gift : पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को दिया खास गिफ्ट, मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा Thank you
प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को लिखे पत्र में कहा था कि वह जाति के आधार पर आरक्षण के भी विरोधी हैं। उन्होंने हमेशा जाति और जातिगत जनगणना का विरोध किया। काका कालेलकर की रिपोर्ट किसने दबाई थी? 1980 के दशक में जब मंडल कमीशन आया तब इंदिरा गांधी ने ही विरोध किया था। वीपी मंडल की जातिगत जनगणना की मांग को तत्कालीन गृहमंत्री ज्ञानी जैल सिंह ने खारिज किया था। तब जातिगत जनगणना क्यों नहीं हुई? पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार ने संसद में आश्वस्त किया था कि जातिगत जनगणना पर कैबिनेट में विचार करेंगे।