Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shocking case: फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला, एक ही युवक को छह बार सांप ने काटा, सपने में आकर बोला अभी और डसूंगा

Shocking case: फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला, एक ही युवक को छह बार सांप ने काटा, सपने में आकर बोला अभी और डसूंगा

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Shocking case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के रहने वाले एक युवक को डेढ़ महीने के अंदर सांप ने छह बार काटा है। हर बार युवक ठीक हो जाता है। एक ही शख्स को बार बार काटने की वजह से युवक के परिजनों के साथ साथ डॉक्टर्स भी हैरान है।

पढ़ें :- ACS के आदेश को भी नहीं मानते हैं डॉ. उज्जवल कुमार, UPMSCL की खरीद प्रक्रिया में भ्रष्टाचार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फतेहपुर के मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का रहने वाला विकास को 34 दिन में सांप ने छह बार काटा है। पीड़ित युवक ने मीडिया को बताया कि सांप के काटने से पहले ही उसे एहसास हो जाता है।

सांप उसे शनिवार के दिन या फिर रविवार के दिन काटता है। युवक ने बताया कि जब सांप तीन बार काट चुका था तो उसका इलाज करने वाले डॉक्टर ने सलाह दी थी तुम अपना घर छोड़कर कहीं बाहर रहो।

युवक ने बताया कि मैं अपने मौसी के घर चला गया। मगर सांप ने मुझे वहां भी काट लिया जिसके बाद मैं अपने चाचा के घर रहने के लिए चला गया वहां भी सांप ने उसे काट लिया।युवक ने बताया कि उसने सांप उसके सपने में आय़ा था है कहा था कि मैं तुझे तीन बार और डसूंगा, इसके बाद तुझे कोई नहीं बचा पाएगा।

पढ़ें :- भाजपा सरकार आने वाले दिनों में सांस लेने पर भी लगाएगी टैक्स : इमरान प्रतापगढ़ी
Advertisement