Shocking Video: सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन आज हम जिस वीडियो के बारे में बात करने जा रहे हैं, इस तरह का वीडियो शायद ही आपने कभी देखा होगा। हाल ही में इंटरनेट पर क्लासरूम में पढ़ाते एक टीचर का वीडियो सामने आया है, जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे।
पढ़ें :- राहुल गांधी ने सदन में आंकड़ों से खोली मोदी सरकार की पोल, गरीब किसानों को कुचलने के लिए भारत ने खोले दरवाजे
यह सुनने में भले ही अजीब लग रहा होगा, लेकिन वीडियो देखने के बाद आपको भी यकीन हो जाएगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बोर्ड की तरफ चेहरा किए खड़ा अपनी शर्ट की एक हाथ की बाजू ऊपर कर लेता है।
एक हाथ को चेहरे पर फेरने के बाद वो स्टूडेंट्स की तरफ मुड़ता है और अजीब आवाज निकालने लगता है। वीडियो में वो आदमी कभी हंसता, कभी चिल्लाता तो कभी दूसरी अजीब हरकत करता हुआ नजर आता है। अब समझ में ये नहीं आता है कि वो ऐसी एक्टिंग कर रहा है या फिर अचानक उसे कुछ हो गया जिस कारण वो ऐसा करने लगता है।
Physics padhate padhate chadh gya bhoot
pic.twitter.com/PrDbm1gqgs — Vijay (@veejuparmar) September 26, 2024
पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस
क्लासरूम में अजीब हरकत करते टीचर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @veejuparmar नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक 5 हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। वीडियो कहां का है और ये एक्टिंग है या हकीकत अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘क्वांटम फिजिक्स में चले गए’, दूसरे यूजर ने लिखा- ‘न्यूटन की आत्मा आ गई’।