Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. श्री कल्कि धाम मंदिर शिलान्यास : पीएम मोदी, बोले-कई अच्छे काम हैं जो कुछ लोग मेरे लिए ही छोड़ गए हैं

श्री कल्कि धाम मंदिर शिलान्यास : पीएम मोदी, बोले-कई अच्छे काम हैं जो कुछ लोग मेरे लिए ही छोड़ गए हैं

By santosh singh 
Updated Date

संभल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर (Shri Kalki Dham Temple) का शिलान्यास किया। इसके बाद कल्कि मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी (PM Modi)  ने पूजा अर्चना की। पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस मंदिर में दस गर्भगृह होंगे। सभी स्वरुपों की एक साथ स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की तरह ही कल्कि अवतार भी हजारों वर्षों की रूपरेखा तय करेगा। हम ये कह सकते हैं कि कल्कि कालचक्र के परिवर्तन के प्रणेता भी हैं और प्रेरणास्रोत भी हैं। उत्तर प्रदेश के संभल में कल्कि धाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है।

पढ़ें :- लखनऊ में पुलिस पर अनदेखी का आरोप, छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि कई एकड़ में फैला ये विशाल धाम कई मायनों में विशिष्ट होने वाला है। ये ऐसा मंदिर होगा, जिसमें 10 गर्भगृह होंगे और भगवान  के सभी 10 अवतारों को विराजमान किया जाएगा। 10 अवतारों के माध्यम से हमारे शास्त्रों ने केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि अलग-अलग स्वरूप में ईश्वर या अवतार को प्रस्तुत किया। हमने हर जीवन में ईश्वर की ही चेतना के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि इस पवित्र आयोजन का माध्यम भगवान ने उन्हें बनाया है।

कहा कि आज यूपी की धरती से भक्ति भाव और आध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। अभी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि 18 साल बाद ये मौका आया है। वैसे भी कई अच्छे काम हैं जो कुछ लोग मेरे लिए ही छोड़ गए हैं। आज का दिन बहुत प्रेरणादायक हो जाता है। ये प्रेरणा हमें छत्रपति शिवाजी महाराज से ही मिलती है।

पढ़ें :- यूपी के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! दिवाली से पहले योगी सरकार ने बढ़ाई सैलरी

उन्होंने कहा कि आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने कहा कि हर किसी के पास कुछ देने को होता है लेकिन उनके पास नहीं है। इस पर पीएम ने कहा कि प्रमोद जी अच्छा हुआ कुछ दिया नहीं वरना जमाना ऐसा बदल गया है कि अगर आज के युग में सुदामा श्री कृष्ण को एक पोटली में चावल देते वीडियो निकल जाती। इसके बाद कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में पीआईएल दायर कर देते। जजमेंट आता कि भगवान कृष्ण को भ्रष्टाचार में कुछ दिया गया और भगवान कृष्ण भ्रष्टाचार कर रहे थे।

Advertisement