Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बैरिया विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. भोलानाथ पांडे के पुत्र शुभ पांडे ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

बैरिया विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. भोलानाथ पांडे के पुत्र शुभ पांडे ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं बैरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर भोलानाथ पांडे के पुत्र शुभ पांडे ने शनिवार को लखनऊ में सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया।

पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने लखनऊ कार्यालय पर शुभ पांडे को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया गया। मोबाइल फोन से वार्ता के दौरान शुभ पांडे ने कहा कि उनके पिता डॉक्टर भोलानाथ पांडे एवं कानपुर की पूर्व विधायक सुमनलता के राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए वह पूरी तरीके से कमर कस कर तैयार हैं। उन्होंने कहा कि बैरिया की सरजमीं उनका राजनीतिक अखाड़ा होगा।

उन्होंने कहा कि पिताजी के अस्वस्थ होने के चलते बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कदम कदम पर संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैरिया विधानसभा क्षेत्र के हर जाति वर्ग की जनता के आशीर्वाद की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी के राजनीतिक जीवन में सहयोग करने वाले उन सभी लोगों का मैं हृदय के गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही उनके आशीर्वाद की कामना भी करता हूं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र में और प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। कहा कि इंडिया गठबंधन ने जो लोकसभा चुनाव में कमाल दिखाया। उसे सभी लोग भली भांति जानते हैं। बेरोजगारी और महंगाई वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी कमजोरी है। जिसे इंडिया गठबंधन की सरकार ही दूर कर सकती है।

Advertisement