Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. shukra grah rashi parivartan : इस दिन शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, इन राशियों का ऐश्वर्य से भरेगा जीवन

shukra grah rashi parivartan : इस दिन शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, इन राशियों का ऐश्वर्य से भरेगा जीवन

By अनूप कुमार 
Updated Date

shukra grah rashi parivartan : जीवन में सुख की कल्पना सभी करते है। सुखी जीवन की चाह सभी में होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,शुक्र देव जीवन में सुख के प्रदाता है। सभी ऐशो-आराम और सुख-सुविधाएं इसी ग्रह से मिलती हैं। ग्रह मंडल में शुक्र देव को विलासिता का देवता कहा गया है।शुक्र को प्रबल बनाने के लिए सफेद कपड़े, सुंदर वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि का दान करना चाहिए। इनके अलावा  श्रृंगार सामग्री, कपूर, मिश्री, दही इत्यादि का भी दान कर सकते हैं। शुक्र देव भ्रमण करते हुए राशि परिवर्तन करने वाले है। 31 मार्च 2022 का राशि परिवर्तन कर शुक्र देव मकर से कुंभ में प्रवेश करेंगे।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच प्रभाव के और मीन राशि में उच्च के होते हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से 3 राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना बन रही है।आइये जानते है।

मेष राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि से 11वें स्थान पर होने जा रहा है। कुंडली का यह भाव लाभ और कमाई का है। इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा।

मकर राशि
इस राशि के लोगों के लिए शुक्र का परिवर्तन राशि से दूसरे भाव में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये भाव धन से संबंधित है। इससे उन्हें धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि
इस राशि के लिए भी शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। इस राशि के लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। ये जिस क्षेत्र में किस्मत आजमाएंगे उसमें सफलता प्राप्त होगी।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है
Advertisement