Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra  rashi parivartan  : शुक्र ग्रह करने वाला है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Shukra  rashi parivartan  : शुक्र ग्रह करने वाला है राशि परिवर्तन, इन राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra  rashi parivartan: शुक्र देव जीवन में ऐश्वर्य के स्वामी है। शुक्र देव को वैवाहिक जीवन, धन, संपत्ति, सुख-समृद्धि और रोमांस के लिए अच्छा माना जाता है। यह सप्तवारों में शुक्रवार का स्वामी होता है। यह श्वेत वर्णी, मध्यवयः, सहमति वाली मुखाकृति के होते हैं।भारतीय ज्योतिष के अनुसार शुक्र लाभदायक ग्रह माना गया है। यह वृषभ एवं तुला राशियों का स्वामी है। शुक्र मीन राशि में उच्च भाव में रहता है और कन्या राशि में नीच भाव में रहता है।

पढ़ें :- Pitru Dosh Upay :  7 मई को वैशाख अमावस्या पर करें ये उपाय ,  दूर होगा पितृ दोष

शुक्र 30 मार्च 2022 तक मकर राशि में रहेंगे, इसके बाद 31 मार्च 2022 को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में गोचर कर जाएंगे। शुक्र इस राशि में 27 अप्रैल 2022 की शाम 06 बजकर 30 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद यह मीन राशि में गोचर कर जाएंगे।

माना जा रहा है कि शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव मिथुन, मेष और मकर राशि के लोगों पर पड़ेगा इन तीनों ही राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर शुभ कहा जा रहा है। ज्योतिषी के अनुसार, इन्हें आर्थिक रूप से लाभ होगा और व्यापार आदि में सफलता के आसार दिखेंगे।

Advertisement