Side effects of eating white sesame seeds: लड्डू गजक और तमाम चीजों में सफेद रंग के बीजों जैसा दिखने वाला सफेद तिल खाने में टेस्टी तो होता ही इसमें तमाम पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पर क्या आप जानते है इसका अधिक सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है।
पढ़ें :- Health Tips : एक महीना बिना प्याज और लहसुन का प्रयोग न करने से शरीर में क्या होता है बदलाव? जानें इसका नफा-नुकसान
तो चलिए जानते हैं सफेद तिल खाने से क्या क्या नुकसान हो सकते हैं। तिल में अधिक मात्रा में कैलोरी पायी जाती है।
इसके अलावा तिल का अधिक सेवन करने से पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती है।
ब्लोटिंग , गैस, कब्ज और दस्त जैसी दिक्कतें भी हो सकती है। जिन लोगो का पेट कमजोर हो ऐसे लोगो को बहुत ही कम मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।
कई लोगो को तिल खाने से एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगो को तिल नहीं खाना चाहिए। अधिक मात्रा में तिल खाने से मतली, खुजली या फिर सांस की दिक्कतें हो सकती है।