सिंघम अगेन एक्टर अजय देवगन और करीना कपूर रोहित शेट्टी को शनिवार को मुंबई प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। सिंघम अगेन के ये सितारे दिल्ली में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और करीना कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां से वो दिल्ली के लिए रवाना हुए।
पढ़ें :- सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेंगी तमन्ना भाटिया, जाने कब रिलीज होगी उनकी फिल्म VVAN
आपको बता दें कि अजय देवगन और करीना की फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले सिंघम अगेन की पूरी टीम दशहरे को मौके पर दिल्ली पहुंचने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर अजय देवगन को शनिवार की सुबह मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां एक्टर को कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया। दरअसल एक्टर मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
जहां वो रामलीला मैदान में दशहरे का उत्सव मनाएंगे। फिल्म सिंघम अगेन के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी अजय देवगन के साथ नजर आए। जो उनके साथ जश्न में शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर रोहित शेट्टी को डैशिंग लुक में देखा गया।
उन्होंने ब्लैक शर्ट और आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है। वहीं फ्लाइट लेने से पहले एक्ट्रेस ने पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए। उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं करीना कपूर भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।उन्हें भी मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया। करीना कपूर एयरपोर्ट पर देसी अवतार में दिखी। एक्ट्रेस ने एक शरारा सूट पहना हुआ है।