नई दिल्ली। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर शुक्रवार को एक बार फिर संसद में हंगामा मचा। विपक्षी दल के नेताओं ने इस मुद्दे को लेकर चर्चा की मांग की और नारेबाजी भी की। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को समझाने का प्रयास किया लेकिन विपक्ष ने नारेबाजी नहीं बंद की। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं, विपक्षी सांसदों ने संसद में इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 284 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का किया एलान, ममता बनर्जी के खिलाफ इनको दिया टिकट
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, SIR है लोकतंत्र पर वार, नहीं छीनने देंगे…कमज़ोर तबकों के मतदान का अधिकार। इंडिया की लड़ाई जारी है। वहीं, खरगे के साथ विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी समेत अन्य विपक्षी नेता मौजूद रहे।
SIR है लोकतंत्र पर वार,
नहीं छीनने देंगे … कमज़ोर तबकों के मतदान का अधिकार !!
इंडिया की लड़ाई जारी है। pic.twitter.com/FfI5TWxxp2
पढ़ें :- इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल में बंगाली फिल्म पुरतावन की हुई स्क्रीनिंग, दिग्गज स्टार शर्मिला टैगोर ने निभाया मां का रोल
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 1, 2025
वहीं, राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग वोट चोरी करवा रहा है। मैं 100% सबूतों के साथ ये बात कह रहा हूं। हम जैसे ही ये सबूत सबके सामने रखेंगे, पूरे देश को पता चल जाएगा कि चुनाव आयोग वोट चोरी करा रहा है। किसके लिए करा रहा है- BJP के लिए करा रहा है। हमें मध्य प्रदेश में संदेह था, लोकसभा चुनाव में संदेह था, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संदेह था।
चुनाव आयोग हमारी मदद नहीं कर रहा था, इसलिए हमने अपनी तरफ से जांच करवाई। इस जांच में 6 महीने लगे और जो हमें मिला है- वो Atom Bomb है। चुनाव आयोग में जो भी वोट चुराने का काम कर रहे हैं, उन्हें हम छोड़ेंगे नहीं। क्योंकि आप हिंदुस्तान के खिलाफ काम कर रहे हैं, जो देशद्रोह है। आप कहीं भी हों, चाहे आप रिटायर ही क्यों न हो जाएं, हम आपको ढूंढ निकालेंगे।