Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. एकदम ब्लंडर हो गया सर…पटना में लाठीचार्ज के दौरान SDM को लगी लाठी, देखिए Viral Video

एकदम ब्लंडर हो गया सर…पटना में लाठीचार्ज के दौरान SDM को लगी लाठी, देखिए Viral Video

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bharat Band: अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ देश क विभिन्न हिस्सों में कई संगठनों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बिहार में भी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है, जिसका असर कामकाज पर भी पड़ रहा है। कई जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

पटना में प्रदर्शकारियों डाकबंगला चौराहा से आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने और विरोध प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। इस पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को तोड़ दी। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस अब वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को वहां से हटाया।

पढ़ें :- कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में उलझाए रखा : पीएम मोदी

एसडीएम को लगी लाठी
भारत बंद को लेकर पटना में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए लाठीचार्ज कर रही थी। तभी गलती से एसडीएम को लाठी लग गई। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसको लेकर तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

Advertisement