Sita Navami 2026 : सीता नवमी 2026 शनिवार, 25 अप्रैल, 2026को मनाई जाएगी , जो देवी सीता के जन्मदिवस (जानकी नवमी) का प्रतीक है। यह वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को पड़ती है।
पढ़ें :- Sita Navami 2026 : सीता नवमी पर व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है,जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
धीरज, धर्म, मित्र अरु नारी,
आपद काल परखिए चारी…
इस पवित्र दोहे का अर्थ सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि जीवन की सच्चाई है—
कि इंसान की असली पहचान कठिन समय में ही होती है और इसी धैर्य, धर्म और मर्यादा की सबसे सुंदर मिसाल हैं माता सीता।
आज सीता नवमी के इस पावन अवसर पर हम नमन करते हैं उस दिव्य शक्ति को जो मिथिला की धरती से प्रकट हुई और पूरे संसार को मर्यादा का पाठ पढ़ाया। मिथिला की पवित्र भूमि पर जब राजा जनक ने हल चलाया, तब धरती माता की गोद से एक दिव्य कन्या प्रकट हुई वो थीं माता सीता। माता सीता ने हमें सिखाया कि सच्चा प्रेम केवल साथ निभाने का नाम नहीं, बल्कि हर परिस्थिति में धैर्य और आत्मसम्मान बनाए रखने का नाम है। फिर चाहें वनवास की कठिनाइयाँ हों या जीवन की अग्नि परीक्षा, उन्होंने हर मोड़ पर कभी अपने आदर्शों को नहीं छोड़ा।
आज भी जब धैर्य की बात होती है, तो सबसे पहले नाम सीता का ही लिया जाता है क्योंकि वो सिर्फ एक कथा नहीं, बल्कि हर युग की अमर मर्यादा हैं।
पूजा-अर्चना: भक्त देवी सीता और भगवान राम की पूजा करते हैं। विशेष अनुष्ठानों में श्रृंगार की सामग्री (सिंदूर, चूड़ियाँ), फल और फूल अर्पित करना शामिल है।
रिपोर्ट: कौशिकी गुप्ता