Slovakia PM Robert Fico : स्लोवाकिया और यूक्रेन के बीच तल्खी खुल कर सामने आने लगी है। तेल विवाद को लेकर दोनो देश फिर आमने सामने आ गए है। स्लोवाकिया ने कहा है कि अगर यूक्रेन के रास्ते स्लोवाकिया में रूसी तेल का पारगमन (Transit) जल्द ही फिर से शुरू नहीं किया जाता है, तो स्लोवाक रिफाइनरी स्लोवनाफ्ट (Slovak Refinery Slovnaft) यूक्रेन को डीजल की आपूर्ति निलंबित कर देगी। गौरतलब है कि यूक्रेन ने हाल ही में रूसी कंपनी लुकोइल से ड्रूज़बा पाइपलाइन (Lukoil to Druzhba pipeline)के माध्यम से स्लोवाकिया और हंगरी(Hungary) तक तेल के पारगमन को रोक दिया था। खबरों के अनुसार,यूक्रेन ने गत जून में कंपनी को अपनी प्रतिबंध सूची में डाल दिया था। इसके बाद स्लोवाकिया के वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance of Slovakia) ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि यूक्रेन के माध्यम से स्लोवाकिया को लुकोइल(Lukoil) से तेल की आपूर्ति पहले ही बंद हो चुकी है।
पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने सोमवार को फेसबुक पर प्रकाशित एक वीडियो संदेश में कहा कि ‘इस मूर्खतापूर्ण प्रतिबंध के आगे कार्यान्वयन’ से केवल यूक्रेन, स्लोवाकिया और हंगरी को नुकसान होगा। उन्होंने कहा, अगर यूक्रेन के माध्यम से रूसी तेल का पारगमन जल्द ही फिर से शुरू नहीं किया जाता है, तो स्लोवनाफ्ट (जो यूक्रेनी खपत का दसवां हिस्सा कवर करता है) यूक्रेन को डीजल की आपूर्ति बंद कर देगा।