Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. स्मृति ईरानी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-उनके कहने पर इटालिया ने किया PM की मां का अपमान

स्मृति ईरानी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा-उनके कहने पर इटालिया ने किया PM की मां का अपमान

By शिव मौर्या 
Updated Date

गुजरात। गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat assembly elections) की तारीखों का आज दोपहर ऐलान हो सकता है। इन सबके बीच वहां की सियासत गर्म हो गई है। भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं। दोनों पार्टियों की तरफ से एक दूसरे पर जमकर ​हमले बोले जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) भी वहां पर ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

पढ़ें :- महराजगंज में चौधरियों में 'चौधरी' बनने की लड़ाई,6 बार के सांसद पंकज चौधरी के सामने कांग्रेस की चुनौती

इन सबके बीच आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया (Gopal Italia) ने पीएम मोदी (Pm Modi) और उनकी मां को लेकर अपशब्द कहे थे। इसके बाद भाजपा ने गोपाल इटालिया और सीएम केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) पर हमले बोलना शुरू कर दिया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा केजरीवाल की कृपा से गुजरात के आप नेतृत्व ने पीएम की 100 साल की मां को दुर्भावनापूर्वक निशाना बनाया है।

केजरीवाल का यह नया घटिया स्तर चौंकाने वाला नहीं है। बता दें कि, गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया (Gopal Italia) का गुरुवार एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पीएम मोदी की मां और उनकी मां हीराबेन के लिए भी अपशब्द कहे हैं। हालांकि, आप ने दावा किया है कि ये वीडियो पुराने हैं। उस वक्त इटालिया आप में नहीं थे। भाजपा नेता अमित मालवीय ने गोपाल इटालिया का नया वीडियो शेयर किया था।

Advertisement