Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Soaked Foods :  भिगोकर खाने चाहिए ये फूड्स ,  पचने में आसान और सेहत को भरपूर फायदा

Soaked Foods :  भिगोकर खाने चाहिए ये फूड्स ,  पचने में आसान और सेहत को भरपूर फायदा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Soaked Foods :  सेहत को उछाल देने वाले फूड्स ताकत तो देते हैं इसके साथ ही साथ स्वास्थ्य की सुरक्षा का ख्याल भी रखते है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिन्हें भिगोकर खाया जाए तो सेहत को इनसे एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। दरअसल इन फूड्स की तासीर गर्म होने के कारण जल्दी नहीं पचते है। अगर इन फूड्स को भिगोया जाए तो इनके फायदे शरीर को ज्यादा मिलते हैं, इनकी गर्म तासीर हो तो उसका असर कम होता है और पेट में गड़बड़ी नहीं होती है।

पढ़ें :- Easy Dessert Recipe: न मावा न घी, त्योहार पर घर में बनाएं ऐसे मूंग दाल की बर्फी, बिना झंझट मिनटों में होगा तैयार

चिया सीड्स
चिया सीड्स के पूरे फायदे उठाने के लिए इन्हें भिगोकर खाना जरूरी है। भिगोने पर चिया सीड्स जैल जैसा बन जाता है। इससे इसे पचाने में आसानी होती है।

अखरोट
अखरोट को ब्रेन फूड कहा जाता है। अखरोट को अगर भिगोकर खाया जाए तो यह पाचन के लिए भी अच्छे साबित होते हैं और सेहत को भरपूर फायदा देते हैं सो अलग।

दाल
दालों को अगर भिगोकर ना पकाया जाए तो यह पेट में गैस बना सकती हैं। इसीलिए दाल को पकाने से 2 से 3 घंटे पहले भिगोकर रखना जरूरी होता है।

मेथी
मेथी के दानों में Antioxidants होते हैं। इन्हें भिगोने पर इनकी कड़वाहट कम हो जाती है। इससे इनमें मौजूद Enzymes Activate होते हैं और पाचन को फायदा देते हैं।

पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी
Advertisement