Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं और बबुआ भी यही करते हैं…सीएम योगी का अखिलेश यादव पर निशाना

कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं और बबुआ भी यही करते हैं…सीएम योगी का अखिलेश यादव पर निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, 2017 से पहले की सरकारें भाई-भतीजेवाद में डूबी हुईं थीं और उनके पास काम करने का समय नहीं था।

पढ़ें :- BJP अगर ये सोच रही है कि वो सपा के ‘छात्र सभा’ के युवाओं को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाने से रोक लेगी तो ये उसकी ग़लतफ़हमी है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, कुछ लोग जीवन भर बच्चे ही बने रहते हैं और बबुआ भी यही करते हैं। वो दोपहर 12 बजे सो कर उठते थे। दो बजे तैयार होते थे। पांच बजते-बजते उनके जिम जाने का समय हो जाता था और शाम 7 बजे महफिल सज जाती थी। देश प्रदेश के बारे में सोचने के लिए उनके पास समय ही कहां होता था। इसी कारा दंगे होते थे और महीनों-महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल तो ये था कि महिलाओं को सबसे बड़ा खतरा इन्हीं सपाइयों से ही था।

बता दें कि, ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के अवसर पर आज लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुनकरों एवं कारीगरों को ‘संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार’ प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना और झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक का वितरण हुआ। साथ ही, हथकरघा उत्पादों के प्रमुख क्रेताओं के साथ MoU का आदान-प्रदान भी किया गया।

उन्होंने कहा, हस्तशिल्पियों का सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि ही डबल इंजन सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। आपके उज्ज्वल भविष्य एवं प्रदेश की गौरवशाली हस्तशिल्प परंपरा के संरक्षण-संवर्धन के लिए हम सदैव साथ खड़े हैं।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी से लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, 'सेवा संकल्प अभियान' का किया शुभारंभ
Advertisement