Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, शादी के सीजन में ग्राहकों की बल्ले-बल्ले,जानें रेट में कितनी आई गिरावट?

Gold-Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम, शादी के सीजन में ग्राहकों की बल्ले-बल्ले,जानें रेट में कितनी आई गिरावट?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार (Indian Bullion Market) में मंगलवार 12 नवंबर की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, शुद्ध सोने का भाव 75 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 88 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है।

पढ़ें :- जयराम रमेश, बोले- प्रमोद तिवारी ने संसद में कहा था कि 'हम राम के पुजारी हैं और BJP के लोग राम के व्यापारी हैं'

राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 75321 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 88305 रुपये प्रति किलो है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76840 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो  मंगलवार सुबह सस्ता होकर 75321 रुपये तक आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।

आज क्या है 22-24 कैरेट गोल्ड के रेट?

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 75019 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 68994 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 56491 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 44063 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पढ़ें :- केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का किया गठन, पूर्व IAS नितिन रमेश गोकर्ण बने अध्यक्ष

सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता?

शुद्धता सोमवार शाम के रेट मंगलवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 76840 75321 1519 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 76532 75019 1513 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 70385 68994 1391 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 57630 56491 1139 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 44951 44063 888 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999 90859 88305 2554
रुपये सस्ती

 

मिस्ड कॉल से चेक करें रेट

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी। वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं।

पढ़ें :- Petrol-diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दाम हो सकते हैं कम, पेट्रोलियम मंत्री ने दिए इसके संकेत

मेकिंग चार्ज और टैक्स है अलग

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है। बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं।

Advertisement