Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Sonakshi Sinha ने अपनी सगाई से खुद उठाया पर्दा, कहा- एक्टिंग के साथ शुरू किया …

Sonakshi Sinha ने अपनी सगाई से खुद उठाया पर्दा, कहा- एक्टिंग के साथ शुरू किया …

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood News:  सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनो अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते दिनों एक पोस्ट कर उन्होंने कुछ ऐसा लिखा था कि सभी को लगा उन्होंने सगाई कर ली लेकिन अब उन्होंने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

दरअसल, कुछ समय पहले ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  ने सोशल मीडिया (social media) पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिनमें सोनाक्षी रिंग फिंगर (Sonakshi ring finger) में डायमंड रिंग पहने नजर आ रही थीं। अपनी उन तस्वीरों के साथ शेयर किए गए पोस्ट से भी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)  ने ये हिंट दी थी कि वो किसी के साथ इंगेज हो रही हैं।


हालांकि अब सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने इन तस्वीरों का सच फैंस को बताया है जिसे जानकर सभी हैरान हैं। जी दरअसल हाल ही में सोनाक्षी सिन्‍हा (Sonakshi Sinha) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने SOEZI नामक आर्टिफिशियल नेल ब्रांड की शुरुआत की है। अब इस तरह से सोनाक्षी भी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हो गई हैं जो अभिनय के साथ-साथ बिजनेस कर रही हैं।

पढ़ें :- Amrita Pandey suicide: सुसाइड से पहले अमृता पांडेय ने डाली थी यह क्रिप्टिक पोस्ट

आप सभी को बता दें कि बीते दिनों शेयर की गई तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्‍हा (Sonakshi Sinha) एक मिस्ट्रीमैन संग अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं थीं और इस तस्वीर से भी वो अपने नेल्स का ही प्रमोशन कर रही थीं। अब सोनाक्षी के इस पोस्ट पर कुछ फैंस बधाई दे रहे हैं और नए बिजनेस के लिए शुभकामनाएं भी। हालाँकि कुछ फैंस को सोनाक्षी की शादी का इंतजार था जो अब दुखी हो गए हैं।

Advertisement