Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Sonia Gandhi Corona Positive: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर पाई गईं कोरोना संक्रमित

Sonia Gandhi Corona Positive: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर पाई गईं कोरोना संक्रमित

By शिव मौर्या 
Updated Date

Sonia Gandhi Corona Positive: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गईं हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा है कि, ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।‘

पढ़ें :- Lok Sabha elections 2024 : सावित्री सिंह, बोलीं-लोगों का मतदान बूथ तक पहुंचाना भी है राष्ट्र निर्माण कार्य
पढ़ें :- कांग्रेस के लिए अब पाकिस्तानी नेता दुआ कर रहे हैं...पीएम मोदी ने साधा निशाना

दरअसल, हाल के ही दिनों में सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कई दिनों तक उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। उनकी हालत भी इस दौरान गंभीर हुई थी। वहीं, अब एक बार फिर वो कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। बता दें कि, बीते बुधवार को प्रियंका गांधी कोरोना की चपोट में आ गईं थीं। उन्हें तीन जून को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

तेजस्वी यादव ने की थी मुलाकात
बता दें कि, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले तेजस्वी यादव ने ये मुलाकात की थी।

 

 

 

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कैसरगंज सीट से बृजभूषण के बेटे करण भूषण​ सिंह हो सकते हैं प्रत्याशी, बीजेपी जल्द कर सकती है एलान
Advertisement