Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग जारी है। चौथे चरण की वोटिंग के बीच पांचवे चरण के चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। कांग्रेस की तरफ से ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की तरफ के वीडियो संदेश को शेयर किया है, जिसमें वो महिलाओं के लिए बड़ा एलान कर रहीं हैं।
पढ़ें :- 'हमें अपने स्पिनर्स पर भरोसा था लेकिन... ' PAK कप्तान ने गेंदबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा
वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि, नमस्ते मेरी प्यारी बहनों, स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बड़ा योगदान है। हालांकि, आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं। उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी गारंटी लेकर आई है।
गरीब परिवारों की महिलाएं याद रखें, आपका 1 वोट = सालाना 1 लाख रू आपके खातों में।
कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना भयंकर महंगाई और बेरोज़गारी के बीच संघर्ष कर रही महिलाओं के लिए संजीवनी साबित होने जा रही है।
हर महीने बैंक खातों में सीधा 8,500 रू आने से भारत की महिलाएं आर्थिक निर्भरता… pic.twitter.com/VRgAotkCy9
पढ़ें :- T20 WC 2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 13, 2024
उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना हम गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल एक लाख रुपये देंगे। कर्नाटक और तेलंगाना में पहले से ही हमारी गारंटी ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी को बदल दी है। चाहे मनरेगा हो, चाहे सूचना का अधिकार हो, शिक्षा का अधिकार हो और भोजना सुरक्षा जैसी हमारी योजनाओं से कांग्रेस पार्टी ने लाखों भारतीओं को ताकत दी है। महालक्ष्मी इस काम को आगे बढ़ाने की हमारी सबसे नई गारंटी है। इस कठिन समय में मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ हालात बदलेगा।
वहीं, सोनिया गांधी का वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी की तरफ से लिखा गया है कि, कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया है कि, गरीब परिवारों की महिलाएं याद रखें, आपका 1 वोट = सालाना 1 लाख रू आपके खातों में। कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना भयंकर महंगाई और बेरोज़गारी के बीच संघर्ष कर रही महिलाओं के लिए संजीवनी साबित होने जा रही है। हर महीने बैंक खातों में सीधा 8,500 रू आने से भारत की महिलाएं आर्थिक निर्भरता से मुक्त हो कर ख़ुद अपने परिवार की तकदीर लिखेंगी। इसलिए वोट कीजिए और बदल दीजिए अपने हालात।